बस्ती, जुलाई 25 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। साधन सहकारी समितियों पर 15वें दिन ई-पास मशीन का नया वर्जन अपलोड होने पर थोड़ी राहत मिली। शुक्रवार को सुबह करीब तीन घंटे ई-पास मशीन का सर्वर काफी तेज काम किया और किसानों का खाद बांटी गई, लेकिन दोपहर बाद फिर से हालात बिगड़ने लगे और सर्वर धीमा हो गया। विभागीय अधिकारियों की मानें तो सर्वर में लगातार काम हो रहा है। कमियों को दूरकर नया वर्जन बनाया जा रहा है। उम्मीद है कि शनिवार को समस्या का पूरी तरह से समाधान हो जाएगा। वाल्टरगंज संवाद के अनुसार बी पैक्स भरौली बाबू पर पांच सौ बोरी यूरिया खाद मौजूद रही। शुक्रवार सुबह से खाद का वितरण हो रहा था। इसी दौरान वितरण का निरीक्षण करने के लिए जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबूराम मौर्य पहुंचे। मौके पर करीब 30 किसान मौजूद रहे। पांच मिनट में तीन किसानों की बायोमैट...