बस्ती, अक्टूबर 21 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। रुधौली थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में एक महिला ने बताया कि वह पड़ोसी के घर आयोजित शादी में गई थी। तभी मैंने अपनी 15 वर्षीय पुत्री को मोबाइल लाने के लिए घर भेजा। तभी गांव का रवी नामक युवक मेरी बेटी को प्रधान की गली से जबरन अपने घर में खींच ले गया। उसके साथ छेड़खानी किया। घर पर शिकायत की बात कहने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ हाथापाई की। इस मामले में पुलिस ने रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...