Basti News: किशोरी के गर्भपात मामले में परम अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएमओ
बस्ती, अक्टूबर 16 -- Basti News: बस्ती। झोलाछाप के गलत तरीके से गर्भपात का प्रयास करने के दौरान किशोरी की आंत बाहर निकलने के मामले में स्वास्थ्य विभाग जाग गया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए परम अस्पताल पहुंची। जांच के दौरान अस्पताल निर्माणाधीन मिला। मौके पर न तो कोई मरीज भर्ती मिला और न ही पैरामेडिकल स्टाफ समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे। डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह ने बताया कि 'हिन्दुस्तान' अखबार में छपी खबर का संज्ञान लेते हुए अस्पताल की जांच की गई है। प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायती-पत्र नहीं मिला है। गौरतलब है कि बस्ती निवासी साढ़े पांच महीने की गर्भवती किशोरी का गर्भपात कराने के लिए परिजन उसे एक झोलाछाप के पास ले गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.