Basti News: कार में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर राख
बस्ती, जुलाई 19 -- Basti News: बस्ती। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सल्टौवा के पास शनिवार रात एक कार में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। कार स्वामी राहुल सिंह ने फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए आरोप लगाया कि उनकी कार में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग इतनी फैल चुकी थी कि कार को बचाया नहीं जा सका। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कार स्वामी द्वारा लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.