बस्ती, अगस्त 14 -- Basti News: बस्ती। छावनी थानाक्षेत्र के विक्रमजोत-अमारी रोड पर के हनुमानगंज चौराहा पर कार पर फायरिंग मामले में छावनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हर्रैया थानाक्षेत्र के बरगदवा निवासी कुलदीप ने तहरीर देकर बताया है कि गत 10 अगस्त की रात वह अपनी कार लेकर विक्रमजोत से अपने घर जा रहे थे। हनुमानगंज चौराहे के करीब अचानक गोली चलने की आवाज आई। लेकिन गाड़ी में बैठे लोग कांवड़ यात्रा के शोर के बीच इस पर ध्यान नहीं दे सके। घर पर पहुंचकर अपनी कार धुलने लगे तो देखा कि ड्राइवर के बैठने के साइड के दरवाजे के निचले हिस्से में छेद है। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...