बस्ती, अगस्त 29 -- Basti News: साऊंघाट, हिन्दुस्तान संवाद। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बस्ती बांसी मार्ग पर मुस्तफाबाद कट के पास शुक्रवार को दोपहर में कार व बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गये। घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस व ग्रामीणों ने घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मझौआमीर निवासी रामबहादुर (42) पुत्र रामनरेश अपने भांजे सूरज की पत्नी प्रियंका (30) निवासी जमदाशाही, उनके बच्चे पायल, प्रिया व शिवा को अपनी बाइक पर बिठाकर राखी बंधवाने झुंगिया परसा जा रहे थे। अभी यह सभी बस्ती बांसी मार्ग की सड़क के मुस्तफाबाद कट को क्रास कर ही रहे थे कि रुधौली से बस्ती की तरफ जा रही एक कार से जोरदार भिड़न्त हो गई। यह भी पढ़ें- Rampur News: सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन ल...