बस्ती, सितम्बर 6 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। शासन की ओर से नामित कायाकल्प टीम ने प्री असेस्मेंट के लिए जिला महिला अस्पताल का भ्रमण किया। टीम के आगमन की सूचना मिलने के बाद से ही अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी थी। टीम ने अस्पताल का कोना-कोना देखा। कर्मी, चिकित्सक समेत अन्य स्टॉफ मुस्तैद नजर आए। प्री असेस्मेंट के बाद फाइनल असेसमेंट होगा, जिसमें बेहतर अंक मिलने पर अस्पताल को तीन लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। जिला महिला अस्पताल में टीम पहुंची तो सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने टीम के साथ पूरे अस्पताल का भ्रमण कराया। कायाकल्प टीम में शामिल अरुण कुमार वर्मा और मो. आकिब फखर ने अस्पताल के प्रत्येक वार्ड में पहुंचकर वहां की व्यवस्था को देखा। यह भी पढ़ें- Hapur News: लखनऊ से आई कायाकल्प टीम ने जिला अस्पताल में जांची व्य...