बस्ती, जुलाई 24 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। दस्तक अभियान की प्रगति जिले में काफी खराब है। प्रदेश स्तर पर हुई समीक्ष में जिले की प्रगति काफी असंतोषजनक मिली है। दस्तक अभियान के लिए संचालित सीएसप्रो एप की खराब प्रगति को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने सभी संबंधित अधिकारियों के लिए चेतावनी जारी की है। 10 जुलाई से जिले में दस्तक अभियान शुरू किया गया है। अभियान में आशा घर-घर जाकर चिकनगुनिया, डेंगू, फाइलेरिया, आईएलआई, लेप्रोसी, मलेरिया, कुपोषण व टीबी के केस चिह्नित कर उनका विवरण ई-कवच पोर्टल पर डालती है। लक्षण वाले मरीजों की जांच करीबी सीएचसी पर कराती हैं। लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पोर्टल पर साऊंघाट ब्लॉक के एक भी केस की इंट्री अभियान के पांच दिन तक नहीं की जा सकी थी। 14 ब्लॉकों में कार्यरत लगभग 2200 आशा, एएनएम की ओ...