बस्ती, अगस्त 8 -- Basti News: बस्ती। कांवड़ यात्रा, आगामी त्योहारों एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत परिवहन विभाग की ओर से यातायात प्रबंधन व्यवस्था के संबंध में नौ बिंदुओं का दिशा निर्देश जारी किया गया है। यह जानकारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बस्ती डिपो कल्पना श्रीवास्तव ने दी। बताया कि कांवड़ यात्रा की अवधि में निगम के अन्य मार्गों के अलावा विशेष रूप से आगरा, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, सहारनपुर, वाराणसी, गोरखपुर एवं प्रयागराज क्षेत्र के मार्ग मुख्य रूप से प्रयुक्त होंगे। यह भी पढ़ें- मेरठ एक्सप्रेसवे की एक लेन पर आज से सिर्फ कांवड़िये चलेंगे, डीएमई के लिए भी नया प्लानयातायात प्रबंधन के दिशा-निर्देश बसों के सुव्यवस्थित संचालन एवं मॉनीटरिंग के लिए कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित होगा। मंडलायुक्त व डीएम की कांवड़ मेले की कार्य योजना...