Basti News: कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, व्यवस्थाओं पर 21.98 लाख होंगे खर्च
बस्ती, जुलाई 23 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले में श्रावण मास एवं कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भूअर जेल गेट से डारीडीहा चौराहा होते हुए बाबा भद्रेश्वरनाथ मंदिर, कुआनो नदी के मोहटा घाट और अहमट घाट तक विभिन्न व्यवस्थाएं कराई जाएंगी। इन कार्यों पर 21.98 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला पंचायत को आवश्यक व्यवस्थाएं कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रस्तावित कार्यों में पूरे मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था, बैरियर व बैरीकेडिंग लगाने, कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ ही प्रशासन की ओर से समय-समय पर दिए जाने वाले अन्य आवश्यक कार्य शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Banka News: कांवरिया पथ पर उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब, सिर्फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.