बस्ती, अगस्त 10 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कांवड़ यात्रा के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहर से सटे फुटहिया पर रविवार को मां शांति सेवा संस्थान के कांवड़ महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री और श्रद्धालु प्रतिभाग करने पहुंचे। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह, महंत राजूदास, महंत बलराम, डिंपल सिंह के साथ आला अधिकारियों और संत-महात्माओं ने सहभागिता की। मंडलायुक्त बस्ती वैभव श्रीवास्तव एवं बस्ती परिक्षेत्र के डीआईजी संजीव त्यागी के साथ अन्य अतिथियों ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत करते हुए उन पर पुष्पवर्षा की। अधिकारियों ने अपने हाथों से कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया। मां शांति सेवा संस्थान के अध्यक्ष तेज प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भें...