Basti News: करंट लगने से युवक की मौत
बस्ती, सितम्बर 1 -- Basti News: पैकोलिया थानाक्षेत्र के चोरगली गांव में रविवार देर शाम टिल्लू पंप का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। गांव निवासी शहाबुद्दीन पुत्र बरकत अली किसी काम से घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान वह टिल्लू पंप का तार जोड़ने लगे। तार जोड़ते समय अचानक करंट की चपेट में आने से वह अचेत होकर गिर पड़े। परिजन आनन-फानन में उन्हें सीएचसी हर्रैया ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट आए। परिजनों ने शव को दफना दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.