बस्ती, सितम्बर 7 -- Basti News: रुधौली। सोनहा थानाक्षेत्र के गंगवारे गांव में रविवार को भीगे कपड़े फैलाते समय करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी रुधौली लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार गंगवारे गांव निवासी रामविलास प्रजापति के घर में रविवार को बिजली खराब थी। परिजनों ने किसी व्यक्ति को बुलाकर बिजली ठीक कराई थी। इसके बाद रामविलास की पत्नी जानकी कपड़े धोकर उन्हें तार पर फैलाने गई। इसी दौरान भीगे कपड़ों में करंट उतर गया। जिसकी चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़ी।जानकी को करंट लगते देख उनकी बड़ी बेटी ने तत्काल दौड़कर डंडे से बिजली के तार को हटाया, जिसके बाद तार जानकी से अलग हुआ। हालांक...