बस्ती, अक्टूबर 24 -- Basti News: बस्ती। अपर जिला सत्र न्यायाधीश/भष्ट्राचार निवारण कोर्ट के न्यायाधीश जीतेन्द्र गुप्ता की अदालत ने सात साल पुराने छात्र नेता कबीर हत्याकांड के मामले में अगली सुनवाई हेतु 12 नवम्बर की तारीख नियत किया है। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: आंखों में मिर्च पाउडर झोंकने की आरोपी दो महिलाओं की अग्रिम जमानत खारिजअगली सुनवाई की तारीख शासकीय अधिवक्ता दिलीप सिंह व अधिवक्ता संजय उपाध्याय ने अदालत को बताया कि कप्तानगंज थानाक्षेत्र के एंठीडीह निवासी कबीर तिवारी एपीएन पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष थे। दबंग छात्रनेता के रूप में उनकी कई लोगों से अदावत हुई। उनके बड़े पिता मुकदमा शिवप्रसाद तिवारी ने दिये प्रार्थना पत्र में बताया है कि नौ अक्तूबर 2019 को दिनदहाड़े मालवीय रोड पर कबीर तिवारी को गोली मारकर हत्या कर दी गई ...