Basti News: कबाड़ की दुकान में आग लगने से हजारों का सामान राख
बस्ती, अक्टूबर 24 -- Basti News: बस्ती। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के मनौरी-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित रमवापुर माफी गांव में शुक्रवार की देर रात एक कबाड़ की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दुकान में रखे कबाड़ के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग से हजारों रुपये का कबाड़ जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। रमवापुर माफी निवासी राजेश चौधरी पुत्र मुनिराम चौधरी की मनौरी-डुमरियागंज मार्ग के किनारे कबाड़ की दुकान है। बीती देर रात दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास करने के साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी। यह भी पढ़ें- Moradabad News: झोपड़ी में लगी आग से डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर राखपुलिस और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.