Basti News: कबाड़ की दुकान पर पिता-पुत्र पर चाकू से हमला, आरोपी हिरासत में
बस्ती, सितम्बर 17 -- Basti News: बस्ती। कबाड़ की दुकान पर ईंट छिपाकर लाने को लेकर पूछताछ करने पर नशे में धुत युवक ने दुकानदार पिता-पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े और आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने मौके से चाकू भी बरामद किया है।नकटीदेई बुजुर्ग वार्ड निवासी भगवान प्रसाद पुत्र स्व. कन्हैयालाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान मोहल्ले का शरीफ अहमद पुत्र मोहम्मद नबी कबाड़ बेचने आया। आरोप है कि कबाड़ में ईंट छिपाकर लाने को लेकर पूछताछ करने पर वह विवाद करने लगा। इसी दौरान उसने चाकू निकालकर भगवान प्रसाद और उनके पुत्र अभिषेक पर हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए।शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.