बस्ती, अगस्त 12 -- Basti News: कप्तानगंज। त्रयोदशी पर पांडवकालीन चुन्नीनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए काफी संख्या में पहुंचे शिवभक्तों के वाहनों के सड़क किनारे खड़े होने से मंगलवार सुबह कप्तानगंज-पंडूलघाट मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि पांडवकालीन चुन्नीनाथ मंदिर तक पहुंचने वाला रास्ता काफी संकरा है। काफी संख्या में पहुंची कांवरियों की टोलियां और उनके वाहन मंदिर तक नहीं पहुंच सके। ऐसे में कई वाहनों को सड़क के किनारे ही खड़ा करना पड़ा, जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ। हालांकि वाहनों की आवाजाही धीरे-धीरे जारी रही और कुछ समय बाद स्थिति सामान्य होने लगी। यह भी पढ़ें- पीड़ा बनी पूजा, थकान बनी तपस्या... भोलेनाथ की भक्ति में निरंतर बढ़ रहे कांवरिया सुबह के समय ...