Basti News: कप्तानगंज और लखनऊ में अल्ट्रासाउंड मशीनें चुराने वाला गिरफ्तार
बस्ती, अक्टूबर 27 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। कप्तानगंज पुलिस और सर्विलांस टीम ने पैथोलॉजी सेंटर का ताला तोड़कर अल्ट्रासाउंड मशीन और अन्य उपकरण चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 46 लाख रुपये कीमत की दो अल्ट्रासाउंड मशीनें और चोरी में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की वैगनआर कार बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने कप्तानगंज के अलावा लखनऊ में भी चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
चोरी की वारदात और आरोपी की गिरफ्तारी कप्तानगंज कस्बे स्थित सत्या पैथोलॉजी सेंटर का ताला तोड़कर 23 सितंबर की रात अल्ट्रासाउंड मशीन, लैपटॉप और अन्य उपकरण चोरी कर लिए गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। सोमवार शाम पुलिस टीम ने बिहरा मोड़ के पास से विपिन पाण्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.