बस्ती, अक्टूबर 12 -- Basti News: बस्ती। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह हर्रैया थाना क्षेत्र के बिजरा गांव के पास एक अनियंत्रित कंटेनर डिवाइडर पर रखे बैरियर से टकराकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद बस्ती-अयोध्या मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। तीन घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, कंटेनर बिजरा गांव के पास पहुंचा था, तभी चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित कंटेनर डिवाइडर पर रखे बैरियर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई और दोनों ओर वाहनों की कतार लगने लगी।मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायल चालक को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्...