बस्ती, अगस्त 4 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। शहरी क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एसएचओ महिला थाना डॉ. शालिनी सिंह और एंटी रोमियो की टीम चेकिंग पर निकली। ऑपरेशन मजनू के तहत टीम ने कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर, रोडवेज तिराहा, महिला अस्पताल और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की। साथ ही बाजार आने जाने वाली महिलाओं ओर बालिकाओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया। महिला एसएचओ ने महिलाओं को विभिन्न आपातकालीन नंबरों के साथ ही अपना सीयूजी नंबर पर भी उपलब्ध कराया। चेकिंग के दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे करीब 50 व्यक्तियों से पूछताछ की गई। इस दौरान चार संदिग्धों से माफीनामा भी भरवाया गया। शेष अन्य व्यक्तियों को सख्त हिदायत देकर मौके पर छोड़ दिया गया। टीम ने आधी आबादी को ऑपरेशन मजनू अभियान के तहत महिला सुरक्षा व बचाव के बारे में भी बतलाया।

ह...