बस्ती, जुलाई 18 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। कोतवाली थानाक्षेत्र के बस्ती-सोनूपार रोड पर डिलिया के पास तेज रफ्तार बाइक सवार विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो से टकरा गया। बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे केजीएमयू लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ में उसका इलाज चल रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली थानाक्षेत्र के कृष्णा भगौती निवासी विष्णु (18) पुत्र लखन गांव के साथी विनय राजभर (16) पुत्र विजय गुरुवार रात करीब 10 बजे शहर से बाइक से वापस घर जा रहे थे। बाइक विष्णु चला रहा था। वह जब डिलिया के पास पहुंचे, उस...