Basti News: एसपी से मुकदमा दर्ज कराने की मांग
बस्ती, सितम्बर 22 -- Basti News: देईसांड़। लालगंज थानाक्षेत्र के देवकली गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते 6 सितंबर 2026 को गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए चंदा लगा था। आरोप है कि विपक्षी ने चंदा वापस कर अपशब्द कहते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया। इस संबंध में उन्होंने लालगंज थाने पर तहरीर दी। आरोप है कि मुकदमा दर्ज करने के बजाय सुलह-समझौता का दबाव बना रही है। उन्होंने जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.