बस्ती, अगस्त 14 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान साप्ताहिक परेड का निरीक्षण करते हुए मूलभूत सुविधाओं की रख रखाव के लिए संबंधित अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सलामी परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए एसपी ने सभी अधिकारी/ कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उच्चकोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया। पुलिस लाइन में निरीक्षण के दौरान एसपी ने शस्त्रागार, जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय, पुलिस अस्पताल, परिवहन शाखा, कैंटीन, भोजनालय, पूर्व में बने बैरक व नवनिर्मित बैरक भवनों, यातायात कार्यालय, डायल/ कॉल-112 कार्यालय आदि का निरीक्षण किया। साफ-सफाई एवं अभिलेखों के रख-रखाव के लिए संबंधित को आदेशित किया...