बस्ती, अगस्त 2 -- Basti News: बस्ती। एसडीएम सदर हिमांशु और सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने शनिवार को कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कांवड़ यात्रा मार्ग का संयुक्त भ्रमण किया। इस दौरान तैयारियों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संयुक्त टीम ने अमहट से लेकर महाराणा प्रताप तिराहा के रास्ते से भदेश्वरनाथ मंदिर जाने वाले मार्ग का भ्रमण कर तैयारियों की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए अमहट घाट, सरदार बल्लभ भाई पटेल पार्क, राम चन्द्र शुक्ल तिराहा, कमिश्नर तिराहा, महाराणा प्रताप तिराहा, महाराणा प्रताप तिराहा से कंपनी बाग मार्ग और अन्य कांवड़ मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल को देखा। यह भी पढ़ें- Shamli News: का...