बस्ती, अक्टूबर 20 -- Basti News: बभनान, हिन्दुस्तान संवाद। मसकनवा-बभनान हाईवे पर सोमवार की शाम बहिराडीहा गांव के पास बाइक और एंबुलेंस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार रिश्ते के जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए, जबकि एंबुलेंस सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया।

धार्मिक अनुष्ठान से लौटते समय हुआ हादसा बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के बड्डार गांव निवासी राहुल कश्यप (28) पुत्र राजकुमार कश्यप और इटबहरा के मूल निवासी हरिलाल कश्यप (57) पुत्र रामलाल कश्यप सोमवार को बभनजोतिया में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम हरिलाल के रिश्तेदार अर्जुन कश्यप ...