Basti News: एमबीबीएस चिकित्सक सात दिन से कर रहे थे हेड इंजरी का इलाज, महिला की मौत
बस्ती, अगस्त 1 -- Basti News: बस्ती। मालवीय रोड स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार सुबह मार्ग दुर्घटना में घायल महिला की मौत हो गई। महिला को एक सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि यहां पर एक एमबीबीएस चिकित्सक मरीज का इलाज कर रहे थे। सीएमओ डॉ. राजीव निगम का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार पैकोलिया थानाक्षेत्र की एक महिला मार्ग दुर्घटना में घायल हो गई थी। उसके सिर में गहरी चोट थी। परिजन उसे मालवीय रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर आए थे। एक सप्ताह से वहां पर उसका इलाज चल रहा था। शनिवार को महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद वहां पर हाहाकार मच गया। सूचना गांव पर पहुंचने पर वहां से काफी लोग आ गए। इसके बाद चिकित्सक को भी बुलाया गया। दोनों पक्ष में वार्ता हो रही थी। सूचना पर सीएमओ कार्यालय का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.