बस्ती, सितम्बर 2 -- Basti News: दुबौलिया। जिले के रामजानकी मार्ग के निर्माण को पांच वर्ष से अधिक समय बीतने के बावजूद दुबौलिया कस्बे में सड़क और जलनिकासी की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। हल्की बारिश होते ही कस्बे की सड़क पर जलभराव हो जाता है। इससे राहगीरों वाहन चालकों व स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक जलभराव के कारण कई बार लोग फिसलकर दुर्घटना का भी शिकार हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- Garhwa News: नाली का निर्माण नहीं होने के कारण भारी जलजमाव, आक्रोशसमस्या का कारण स्थानीय लोगों का कहना है कि रामजानकी मार्ग के निर्माण के दौरान एनएचएआई की ओर से कस्बे में सड़क की पटरी को आगे बढ़ाकर निर्माण कराया गया था। वहीं दूसरी तरफ सड़क निर्माण के समय कुछ व्यापारियों ने विरोध किया था। इसके चलते आदर्श बाल स्कूल से ल...