Basti News: एक करोड़ 40 लाख से बनेगी हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी
बस्ती, अगस्त 29 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। शहर के छात्र-छात्राओं को बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण की कवायद तेज कर दी है। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत करीब एक करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए ओरीजोत पानी की टंकी के पीछे जमीन चिह्नित की गई है। टेंडर प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी गई है। डिजिटल लाइब्रेरी में एक साथ 50 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को यहां अनुशासित और बेहतर अध्ययन का माहौल मिलेगा। लाइब्रेरी में अत्याधुनिक कंप्यूटर सिस्टम और वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे विद्यार्थी ई-लर्निंग और इंटरनेट के माध्यम से भी अध्ययन कर सकेंगे। लाइब्रेरी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.