बस्ती, सितम्बर 4 -- Basti News: बस्ती। बभनान-हरैया मार्ग पर ई-रिक्शा की ठोकर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेनीपुर गांव निवासी संजय कुमार पुत्र महेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पिता महेश कुमार 27 जुलाई की रात करीब आठ बजे परसा तिराहे से घर लौट रहे थे। वह उपमा पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे ई-रिक्शा चालक रोहित पुत्र श्रीराम निवासी गोपीनाथपुर, थाना परशुरामपुर ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में महेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सीएचसी हर्रैया ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रह...