बस्ती, सितम्बर 30 -- Basti News: बस्ती। गौर थानाक्षेत्र के कैसरई पुरवा बहतर गांव में बाजार से घर लौट रहे युवक पर दो लोगों ने प्राइमरी स्कूल के पास घात लगाकर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। मारपीट में युवक के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। आरोप है कि हमलावर जाते समय जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

घटना का विवरण केसरई पुरवा वहतर निवासी हरिभान पुत्र स्व. धर्मराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 सितंबर की शाम करीब 6:15 बजे वह गौर बाजार से घर लौट रहा था। प्राइमरी स्कूल केसरई के पास पहले से घात लगाकर बैठे अर्जुन पुत्र कृष्ण कुमार उर्फ गंगोली और उमेश पुत्र राम प्रगट ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। हमले में उसके शरीर में कई जगह चोटें आईं। मौके पर मौजूद ...