बस्ती, अक्टूबर 14 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। ऑल इंडिया आशा अधिकार के बैनर तले विभिन्न ब्लॉकों में कार्यरत आशाओं ने मंगलवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। मांगों को लेकर आशाओं ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। आशाओं की हड़ताल का असर दस्तक अभियान पर भी पड़ रहा है। संगठन के नेताओं का कहना है कि कार्य बहिष्कार आगे भी जारी रहेगा।राष्ट्रीय महासचिव शैलेंद्री श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने लगभग एक साल पूर्व आशा व संगिनी सहित अन्य विभागों के कर्मियों के मानदेय/प्रोत्साहन राशि में इजाफा किए जाने की घोषणा किया था। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार अन्य विभागों के कर्मचारियों के मानदेय/प्रोत्साहन राशि में इजाफा कर दिया गया है लेकिन आशा व संगिनी के मानदेय में कोई वृद्धि नहीं की गई। यह भी पढ़ें- Shamli News: आशा कार्यकत्रियों औ...