Basti News: आर्केस्ट्रा के मंच पर आने से इंकार करने पर पिता-पुत्र की पिटाई
बस्ती, अगस्त 3 -- Basti News: बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के हसिया देवरी में पिता-पुत्र की पिटाई व तोड़फोड़ की घटना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के हसिया देवरी निवासी चन्दी प्रसाद ने तहरीर देकर बताया है कि गत 25 जून को वह अपने पुत्र के साथ अपने ही गांव में आयोजित आर्केस्ट्रा के कार्यक्रम में गया था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें व उनके बेटे को मंच पर आने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने व उनके बेटे ने मंच पर जाने के लिए मना कर दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर विपक्षियों ने एक राय होकर उन्हें व उनके बेटे को मारापीटा। साथ ही उनकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान के छोटे भाई अंकित, ग्राम प्रधान के भांजे सचिन के अलावा विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.