बस्ती, अक्टूबर 22 -- Basti News: रुधौली, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर नगर पंचायत रुधौली में विजयदशमी उत्सव मनाया गया। इस दौरान पथ संचालन का आयोजन किया गया। पथ संचालन का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर पुष्प-अर्चन कर नमन से हुआ। पथ संचलन का नेतृत्व आरएसएस के विभाग प्रचारक आशीष ने किया गया। विभाग प्रचारक ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना डॉक्टर हेडगेवार ने 1925 में नागपुर में विजयदशमी पर की थी। इस दौरान संघ के इतिहास पर भी चर्चा की गई। पथ संचालन के दौरान स्वयंसेवक गणवेश में कतारबद्ध होकर चल रहे थे। पथ संचलन थाना शिवमंदिर से शुरू होकर भानपुर चौराहा होते हुए बैंक चौराहा से बखिरा चौराहा पहुंचा। वहां से वापस थाना शिवमंदिर पर समापन किया गया। इस दौरान लोग...