Basti News: आयुष्मान कार्ड बनवाने के बहाने करा लिया जमीन का बैनामा
बस्ती, अक्टूबर 10 -- Basti News: बस्ती। परसरामपुर थानाक्षेत्र में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि इलाज और आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर तहसील ले जाकर जमीन का बैनामा करा लिया गया। साथ ही भुगतान के नाम पर एक चेक दिया गया। बाद में यह चेक भी बाउंस हो गया। थानाध्यक्ष परसरामपुर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।प्रार्थी शंकर बाबा पुत्र सहदेव निवासी बाबागंज (बनगवा खास), पोस्ट सलेमपुर कुंवर, थाना परसरामपुर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने उन्हें इलाज कराने और आयुष्मान कार्ड बनवाने का झांसा दिया। इस बहाने उन्हें तहसील हर्रैया ले जाया गया, जहां धोखे से जमीन का बैनामा करा लिया गया। बदले में जो चेक दिया गया, वह बैंक में बाउंस हो गया। इसकी शिकायत शंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.