Basti News: आयुक्त ने किया मंदिर व कांवड़ रूट का निरीक्षण
बस्ती, अगस्त 7 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। नवागत मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने गुरुवार को शाम बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर तथा कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, स्वच्छता व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों का जायजा लिया। आयुक्त प्रशासनिक टीम के साथ बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर का भ्रमण कर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, शौचालयों तथा पार्किंग स्थलों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने पाए। कांवड़ रूट का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.