Basti News: आपसी कहासुनी में भाला और लाठी-डंडे से मारपीट, केस
बस्ती, अगस्त 11 -- Basti News: बस्ती। कलवारी पुलिस ने आपसी कहासुनी को लेकर हुई मारपीट के मामले में एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। सैफाबाद निवासी रामपाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि आपसी कहासुनी के दौरान देवीसहाय निवासी मांझा खुर्द ने उनके भाई सोमई को अपशब्द कहते हुए लाठी-डंडे और भाला से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी देवीसहाय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Basti News: आपसी कहासुनी को लेकर भाला से मारापीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.