बस्ती, अक्टूबर 8 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। 11 केवी लाइनों के आसपास आने वाली पेड़ों की डालियों की कटाई-छंटाई के लिए गुरुवार को हवेलिया, मूड़घाट और एसबीआई फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत वितरण खंड सदर के अधिशासी अभियंता शुभम पांडेय ने बताया कि बड़ेबन उपकेंद्र से निर्गत 11 केवी हवेलिया और मूड़घाट फीडर के आसपास पेड़ों की शाखाओं की कटाई-छंटाई कराई जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से इन दोनों फीडरों की आपूर्ति सुबह 10:30 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी। इसी तरह गांधीनगर उपकेंद्र से निर्गत 11 केवी एसबीआई फीडर के आसपास भी पेड़ों की शाखाओं की कटाई-छंटाई का कार्य कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bareily News: हरुनगला उपकेंद्र का पीलीभीत रोड फीडर आज तीन घंटे रहेगा बंद इसके चलते इस फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बाधित रह...