बस्ती, अक्टूबर 30 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद। अर्णब तूफान का असर बस्ती जिले में भी दिखने लगा है। शुक्रवार सुबह से जिले के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश हो रही है। टिनिच, भानपुर, गौर, बभनान, परशुरामपुर, रुधौली, छावनी, हर्रैया, कप्तानगंज, कलवारी, दुबौलिया, मुंडेरवा और साऊंघाट क्षेत्र में बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश और बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए कक्षा एक से पांच तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं, प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के आयोजन को देखते हुए जिले के माध्यमिक स्तर के सभी स्कूल-कॉलेज भी बंद हैं। यह भी पढ़ें- Mau News: अर्नब के असर से मऊ में लगातार बारिश, जनजीवन प्रभावित सुबह से हो रही बारिश के कारण लोगों को अपने जरूरी काम निपटाने म...