Basti News: अयोध्या से चोरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, एक गिरफ्तार
बस्ती, सितम्बर 2 -- Basti News: दुबौलिया। अयोध्या के हनुमानगढ़ी पार्किंग से चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्राली को दुबौलिया पुलिस ने बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ट्रैक्टर-ट्राली बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुबौलिया थाना क्षेत्र के पिठिया लश्करी गांव निवासी मंगरू उर्फ मनीष यादव (22) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अयोध्या के गद्दोपुर निवासी देवांश जायसवाल ने 30 अगस्त को हनुमानगढ़ी अयोध्या से ट्रैक्टर-ट्राली चोरी होने की सूचना थाना श्रीरामजन्मभूमि अयोध्या में दी थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्राली की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में दुबौलिया पुलिस को मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का ट्रैक्टर क्षेत्र में मौजूद है। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रमवापुर बाजार से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.