बस्ती, नवम्बर 8 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव-2026 को लेकर यातायात पुलिस ने बस्ती-अयोध्या फोरलेन समेत आसपास के प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। शुक्रवार आधी रात से लागू डायवर्जन के चलते शनिवार को बस्ती होकर अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा गया। अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ और वीआईपी मूवमेंट का दबाव बढ़ने पर बीच-बीच में हल्के चार पहिया वाहनों का रूट भी बदला गया। अधिकारियों के अनुसार, डायवर्जन की व्यवस्था छह नवंबर की रात 12 बजे से आठ नवंबर को दीपोत्सव कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। यातायात पुलिस ने अयोध्या-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए गोरखपुर, संतकबीरनगर और गोंडा से जुड़े मार्गों पर भी रूट डायवर्जन लागू किया ह...