बस्ती, अगस्त 29 -- Basti News: पैकोलिया। संतकबीरनगर जिले के बेलहर कला थानाक्षेत्र के दरही कुसौरा गांव निवासी 55 वर्षीय सोनमति पत्नी तिलहू निषाद तीन दिन पूर्व ट्रैक्टर-ट्रॉली से अयोध्या गई थीं। वहां वह रास्ता भटक गईं और अकेले पैदल ही भटकते हुए पैकोलिया थानाक्षेत्र के हसीनाबाद बाजार पहुंच गईं। शुक्रवार को हसीनाबाद बाजार में पुलिस चौकी क्षेत्र में गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर की नजर महिला पर पड़ी। महिला को परेशान देखकर उन्होंने बातचीत कर उसे ढांढस बंधाया और उसके बारे में जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने संतकबीरनगर में महिला के परिजनों से संपर्क कर उन्हें सूचना दी। परिजनों के पहुंचने तक पुलिस ने महिला को सुरक्षित रखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...