बस्ती, जुलाई 16 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जनपद के शहरी क्षेत्र में स्थित अमहट फीडर पर विद्युत कटौती से नाराज उपभोक्ताओं के पहुंचने से हड़कंप मच गया। नाराज उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के आला अफसरों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। मौके पर मौजूद कर्मियों ने इसकी सूचना अमहट पुलिस चौकी पर दी। थोड़ी देर में चौकी प्रभारी अमहट अनुपम मिश्रा, अपनी टीम के साथ फीडर पर पहुंच गईं। उन्होंने ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया। साथ ही विद्युत विभाग के अफसरों से बात कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद भी सुरक्षा के लिहाज से पुलिस काफी देर तक फीडर पर रूकी रही। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: रातभर गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा शहर, लाखों लोग बेहाल भीषण गर्मी के बीच बार-बार विद्युत आपूर्ति ठप होने...