बस्ती, नवम्बर 15 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले में छठ महापर्व को लेकर शहर के अमहट घाट पर शनिवार को श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। पर्व की तैयारियों के बीच घाट पर युवतियां छठ पूजा की रील बनाती नजर आईं। कोई पूजा की पारंपरिक विधियों को कैमरे में कैद कर रही थी तो कोई अलग-अलग एंगल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करने की तैयारी में जुटी थी। यह भी पढ़ें- Purnia News: आस्था के आगे महंगाई की मार बेअसर, पूजन सामग्री की खरीदारी को उमड़ीघाट पर रील बनाने का उत्साह छठ पूजा के एक दिन पहले घाट पर रील बनाने को लेकर युवतियों में खासा उत्साह दिखा। इस दौरान युवतियां पूरे विधि-विधान से छठी मइया की पूजा करती हुई वीडियो बनाती रहीं। पूजा के लिए सजाए गए सूप में केला, सेब, संतरा सहित विभिन्न फल और अन्य पूजन सामग्री रखी गई थी। कोई सूप लेक...