Basti News: अभिलेख तैयार करने में लापरवाही, आंगनबाड़ी को नोटिस
बस्ती, अक्टूबर 18 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बाल विकास परियोजना अधिकारी देवेंद्र सिंह ने मधवापुर आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकत्री महबूबी को कार्य में लापरवाही और अभिलेखों के रखरखाव में अनियमितता के आरोप में नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीडीपीओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि मधवापुर आंगनबाड़ी केंद्र की मुख्य सेविका प्रिंसी सिंह की निरीक्षण आख्या में कार्यकत्री के कार्यों और आचरण में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। 20 और 27 जुलाई को केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान कार्यकत्री और सहायिका बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिली थीं।वहीं, पांच अक्तूबर को आकांक्षात्मक विकास खंड के निरीक्षण के लिए पहुंचे आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के विशेष सचिव और बस्ती जिले के नोडल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.