बस्ती, अक्टूबर 23 -- Basti News: बस्ती। शासन के निर्देश पर प्रशासन व कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जिले में खाद की दुकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान संदिग्ध 11 खादों का नमूना लिया गया। नौ दुकानदारों को अनियमितता के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। तीन दुकानों के लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया। छापेमारी में कृषि विभाग के चार जिलास्तरीय अधिकारी व चारो तहसीलों के तहसीलदार शामिल रहे। शासन के निर्देश पर डीएम ने चारो तहसीलों के लिए छापेमार दल का गठन किया। सदर तहसील में उप निदेशक कृषि अशोक कुमार व सदर तहसीलदार, हर्रैया में जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबूराम मौर्य व तहसीलदार हर्रैया, भानपुर में जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतनशंकर ओझा व तहसीलदार भानपुर तथा रुधौली में अपर जिला कृषि अधिकारी अंबिकेश प्रताप सिंह व तहसीलदार रुधौली के लिए टीम में बनाया...