बस्ती, नवम्बर 22 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबूराम मौर्य ने चौधरी खाद भण्डार बनकटी का निरीक्षण किया। उर्वरक एवं बीज का रखरखाव ठीक नहीं पाए जाने पर फर्म को कड़ी चेतावनी दी गई। राजकीय कृषि बीज भण्डार बनकटी में गेहूं बीज वितरण के स्थिति की समीक्षा की गई। जनपद बस्ती से देईसांड जाते हुए रास्ते में बीज ले जा रहे ट्रैक्टर का निरीक्षण किया गया, जिसके कागजात सही मिले। मौर्य बीज भण्डार वाल्टरगंज में मौके पर फर्म का साइन बोर्ड प्रदर्शित नहीं पाए जाने के कारण संबंधित विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद को 300 एमटी डीएपी सहकारिता क्षेत्र को तथा 300 एमटी निजी क्षेत्र को मिली है। यह भी पढ़ें- Banda News: 15 दिन से डीएपी खाद के लाले, किसान परेशान इसके साथ जिले को 1025 एमटी डीएपी प...