Basti News: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा पिकअप
बस्ती, जुलाई 25 -- Basti News: कुदरहा। रामजानकी मार्ग पर लालगंज थानाक्षेत्र के चकिया स्थित गांधी आश्रम के पास शुक्रवार को दिन में एक एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में पिकअप सवार तीनों लोग सुरक्षित बच गए। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दिन में वाहन मालिक मुकेश, अपने चालक रोहित और एक मजदूर के साथ पिकअप पर टेंट का सामान लेकर कलवारी थानाक्षेत्र के पियारेपुर से संतकबीरनगर जनपद के धनघटा थानांतर्गत पौली जा रहे थे। जैसे ही वह चकिया गांव के गांधी आश्रम के पास पहुंचे, तभी अचानक ड्राइवर को झपकी आ गई। जिस कारण पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसा देख आसपास मौजूद लोग पहुंच गए और पिकअप सवार तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.