Basti News: अधिवक्ता को दी जानमाल की धमकी, केस दर्ज
बस्ती, सितम्बर 2 -- Basti News: बस्ती। कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता को जानमाल की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। वाल्टरगंज थाने के चाईबारी निवासी विजयकांत सिंह ने तहरीर देकर बताया है कि गत सात अगस्त को उन्होंने अधिवक्ता के तौर पर न्यायालय में विचाराधीन मुकदमों में वादी पक्ष की तरफ से फाइल पेश करवाकर आरोपी विश्वनाथ सिंह आदि के खिलाफ एनबीडब्लू जारी करवाया था। आरोप है कि इस बात जानकारी होने पर इन लोगों ने मिलकर उनके अधिवक्ता मित्र के सामने उन्हें अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। कोतवाल बृजानंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी विश्वनाथ सिंह और अनुभव सिंह निवासीगण चाईबारी थाना वाल्टरगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.