Basti News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौत
बस्ती, सितम्बर 11 -- Basti News: कप्तानगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रामवापुर चौराहे के पास शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। बताया गया कि युवक बाइक से बस्ती से अयोध्या की ओर जा रहा था। रामवापुर चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई।पुलिस बाइक के पंजीकरण नंबर के आधार पर मृतक की पहचान कराने में जुटी है। थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि आरसी में मोबाइल नंबर दर्ज नहीं होने के कारण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.