बस्ती, जुलाई 14 -- Basti News: बस्ती। जिले के हर्रैया थानाक्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर एक लाख 39 हजार रुपये के फ्राड का मामला सामने आया है। पीड़ित हर्रैया कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम पर पैसा निकालने के लिए गया था। तभी जालसाजों ने धोखे से उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और मौके से भाग निकले। थोड़ी ही देर बाद मोबाइल पर बैंक खाते से पैसा कटने का मैसेज आया तो फ्राड की जानकारी पीड़ित को हुई। बैंक से संपर्क करने के साथ ही घटना की जानकारी पीड़ित ने हर्रैया थाने पर दी। हर्रैया पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Basti News: धोखे से बदल लिया एटीएम कार्ड, खाते से निकाला 1.39 लाख पैकोलिया थानाक्षेत्र के भैरोपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र शिवपूजन ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि व...